लखीमपुर खीरी|दीपशिखा होटल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महासंघ के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया | यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर की अध्यक्षता में संपन्न किया गया | जिसमें जुगल किशोर के अथक प्रयास से आए हुए गांव के सम्मानित नागरिकों को बुलाकर उनका डॉ भीमराव अंबेडकर महासंघ में रजिस्ट्रेशन भी किया गया | इस कार्यक्रम मैं लखीमपुर खीरी की सभी विधानसभाओं से आए हुए लोगों को बुलाकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशी राम के कारवां को बढ़ाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर जिन गांव कस्बों में अंबेडकर पार्को एवं महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हुई हैं वहां के पार्कों के लिए बाउंड्री वाल सुंदरीकरण कार्य कराने के लिए शासन ने मनरेगा से कार्य कराए जाने का आदेश दिया एवं प्रतिमाओं के लिए लोकार्पण एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पड़ी भूमियों पर अवैध कब्जा हटाने को लेकर आदेश के तहत जल्द ही इन पार्को निर्माण करवाने के लिए जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा |

जुगुल किशोर के आह्वान पर भारी संख्या में उमड़ा जनता का जनसैलाब
भाजपा प्रदेश का जुगल किशोर ने कहा जो अन्य सरकारों ने नहीं कर दिखाया था वह आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि सरकार के द्वारा काम शुरू होने जा रहा है | यह सब अनुसूचित जाति के लिए गौरव की बात है की परम पूज्य बौद्धि सत्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारधारा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ इन पार्कों का भी बाउंड्री वाल कराया जाएगा |
वहीं जुगल किशोर ने कहा आप सभी किसी भी धर्म पर टीका टिप्पणी ना करें | और अपने धर्म पर बात करें ना किसी से लड़ाई झगड़ा न करें |और सभी लोग मिलकर रहना सीखें | आए हुए सम्मानित नागरिक जनता ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर की भूरी भूरी प्रशंसा की | इस अवसर पर सम्मानित नागरिकों का हजारों की संख्या में जनसैलाब देखने को मिला?

