मितौली खीरी |कोतवाली प्रभारी मितौली आलोक कुमार धीमान ने पुलिस अधीक खीरी द्वारा वांछित अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत व पुलिस उपाधीक्षक मितौली के कुशल पर्यवेक्षण में अभियुक्त संतोष कुमार उर्फ अजय दीक्षित पुत्र सिपाही लाल निवासी कल्लिया रामपुर थाना मितौली खीरी को एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व चार अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ ग्राम कल्लिया रामपुर से गिरफ्तार किया गया । नाजायज तमंचा के संबंध में आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। गिऱफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान, हेड कानिस्बिल राजेन्द्र यादव, कानिस्बिल अरूण कुमार, कानिस्टबिल इन्द्रेश कुमार, कानिस्टबिल रवेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

