मितौली खीरी। कोतवाली प्रभारी मितौली आलोक कुमार धीमान नें पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत एवं क्षेत्राधिकारी मितौली सुबोध कुमार जयसवाल के कुशल पर्यवेक्षण मे व प्रभारी निरीक्षक मितौली के कुशल नेतृत्व मे उपनिरीक्षक रामबाबू शर्मा, कांस्टेबल संजीव कुमार कांस्टेबल यशवंत द्वारा अभियुक्त रामनरेश पुत्र मनोहरलाल निवासी ग्राम ओसरी नानकार थाना मितौली जनपद खीरी को अभियुक्त के घर वहद ग्राम ओसरी नानकार थाना मितौली खीरी से गिरफ्तार किया गया, इस सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 275/23 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा निवारण अधि0 पंजीकृत किया गया अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 87/22 धारा 302 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट मु0अ0सं0 117/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मु0अ0सं0 275/23 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा निवारण अधि0 व ग्राम रायपुर ओदारा निवासी धनीराम पुत्र माखनलाल अटउवा थाना फरदहन खीरी को नहर के पास गन्ने के खेल से वहद एक प्लास्टिक की पिपिया मय 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा मुहासा दृश्य 274/2023 धारा 60(2)आबकारी एक्ट पंजीकृत किया गया है दोनों अभियुक्तों पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

