निघासन खीरी – जमीनी विवादके चलते भतीजे ने ताऊ को बगौड़ी से प्रहार कर की हत्या।निघासन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोतेबाजपुरवा मजरा गदियाना में सुबह करीब 7 बजे मुखीम उम्र करीब 55 वर्ष के खेत मे लगे सेमल के पेड़ को विपक्षीगण द्वारा काटने को लेकर मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों मे मारपीट के दौरान आवेश मे आकर मुखीम उम्र 55 वर्ष को विपक्षी सज्जन ने सीने पर उलटी बगौड़ी मार दी जिससे सीने पर मुखीम के चोट लगने से मृत्यु हो गयी। वही आरोपी सज्जन मोके से फरार है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस जिला लखीमपुर खीरी भेज दिया गया। इस प्रकरण के सम्बन्ध मे थाना निघासन पर परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस बल तैनात कर दिया गया ।

