पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 12.05.2023 को कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 405/23 धारा 307/504/120बी भादवि की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 नफर अभियुक्तों राजकुमार चौधरी पुत्र बुद्धाराम व इकबाल उर्फ फास्टर पुत्र जाफरअली को बेहजम रोड गैस एजेन्सी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार चौधरी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा-कारतूस व अभियुक्त इकबाल उर्फ फास्टरसे घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। अवैध तमंचा-कारतूस बरामदगी के संबंध में कोतवाली सदर पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा हैं।
घटना का सक्षिप्त विवरण- वर्ष 2019 मे थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत राजन मिश्रा की हुई हत्या के सम्बन्ध मे कोतवाली सदर पर मु0अ0स0 333/2019 धारा 302 भादवि पंजीकृत हुआ था। जिसमें नामजद अभियुक्त 1.बडे तिवारी उर्फ यज्ञ तिवारी पुत्र जगमोहन लाल नि0 निर्मल नगर थाना कोततवाली सदर खीरी 2. रिंकू मिश्रा पुत्र किशोरी लाल मिश्रा नि0 मो0 प्रकाश नगर कोतवाली सदर जनपद खीरी 3. राजा तिवारी पुत्र किशोरीलाल मिश्रा नि0 मो0 प्रकाश नगर कोतवाली सदर जनपद खीरी जेल गये थें, जिसमे उक्त मुकदमे मे मयंक मिश्र उर्फ पोलू पुत्र स्व0 विनोद मिश्रा निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर जनपद खीरी व अजय मिश्रा पुत्र राजकुमार मिश्रा निवासी मोहल्ला निर्मलनगर जनपद खीरी ने गवाही दी थी। जिस कारण अभियुक्तों को सजा होने वाली है। अभियुक्त रिकू मिश्रा व राजा तिवारी जमानत पर माह मार्च वर्ष 2023 को जेल से बाहर आये थें। तथा इनके दोस्त थाने का हिस्ट्रीशीटर 377ए का अभियकुत कुलदीप बाजपेयी पुत्र राकेश कुमार नि0 मो0 प्रकाशनगर कोतवाली सदर जनपद खीरी कुछ दिन पहले तमंचा लहराने के वीडियो वायरल होने पर कोतवाली सदर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल मे ही बड़े तिवारी उर्फ यज्ञ तिवारी उपरोक्त ने कुलदीप बाजपेई के साथ मिलकर आपराधिक षडयंत्र की योजना बनायी कि रिकू मिश्रा की दाहिनी बाजू मे गोली मारकर गवाह मयंक मिश्र उर्फ पोलू व अजय मिश्रा के विरूद्ध 307 भादवि का मुकदमा लिखवाना हैं। उपरोक्त अपराधिक षडयंत्र के तहत दिनांक 06.05.2023 को 1. राजकुमार चौधरी पुत्र बुद्धाराम निवासी बसारा थाना नीमगांव जनपद खीरी, हालपता मो0 शिवकॉलोनी कमलापुर 2. इकबाल उर्फ फास्टर पुत्र जाफरअली नि0 मीरपुर 3. सोनू उर्फ अखिलेश यादव पुत्र अमर सिह नि0 सलेमपुर 4. कुलदीप बाजपेयी पुत्र राकेश कुमार नि0 मो0 प्रकाशनगर 5. रिंकू मिश्रा पुत्र किशोरी लाल मिश्रा नि0 मो0 प्रकाश नगर ने मिलकर सेठघाट रोड पर रात्रि समय करीब 08.50 बजे घटना को अन्जाम देकर मयंक मिश्र उर्फ पोलू व अजय मिश्रा व अन्य दो अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त राजकुमार चौधरी पूर्व मे भी थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत उ0नि0श्री तेवतिया के हत्याकाण्ड मे भी जेल जा चुका है। पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी द्वारा घटना के सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 20,000 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया हैं।

