मितौली खीरी । विकासखंड मितौली के ग्राम फत्तेपुर स्थित सांईं सीड्स की ओर से दुकानदारों व कृषकों की संयुक्त मीटिंग का आयोजन डिस्ट्रीब्यूटर लक्ष्मी खाद भंडार पर किया गया। जिसमें कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश शर्मा, बिक्री अधिकारी सोनू चौहान, एरिया सेल्स इंचार्ज क्षेत्रपाल एवं स्पाइडर बटेशियन टीम के डॉक्टर सौरव मिश्रा द्वारा दुकानदारों को कंपनी के उत्पादों एवं उनकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी गई।
कम्पनी के लोगों द्वारा धान की नर्सरी में प्रयुक्त होने वाली दवाइयां एवं बीज शोधन के साथ अच्छी पैदावार के लिए डीलरों को प्रोत्साहित किया गया ।जिससे किसानों को अच्छी पैदावार मिल सके ,कंपनी के एमडी द्वारा बताया गया कि यदि किसानों को अच्छे बीज उपलब्ध कराएं एवं उनको अच्छी सलाह दें तो किसानों को अधिक लाभ प्राप्त होगा एवं अच्छी फसल पैदा होगी। जिसके साथ दुकान दारो के प्रति किसानों की जागरूकता बढ़ेगी एवं आय के श्रोत्रो में बढ़ोतरी होगी । बैठक का आयोजन आर एस राठौर ने किया जिसमें क्षेत्र के अधिकांश डीलर किसान मौजूद रहे।

