सीतापुर रामकोट थाना क्षेत्र के बीहट गौड के एक राजगीर की दबंगों के द्वारा बेल्टों से पिटाई कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित चन्द्रिका प्रसाद पुत्र राम दयाल ने बताया । 24 अप्रैल को शाम 8 बजे विपक्षी अमित पुत्र कमलेश निवासी बीहट गौर के साथ हसनापुर गाँव को राजगीर मिस्त्री का करने गया था। वापस आते समय मजदूरी मांगा तो आग बबूला हो गया। 4 महीने से अमित के ठेके मे राजगीर का काम करता है, विपक्षी के ऊपर मजदूरी का चालिस हजार रूपए बकाया है। वापस आते समय बाइक से रास्ते में सरोसा जंगल के पास पीड़ित को ले जाकर आरोपी अमित ने तीन अन्य व्यक्तियों को फोन करके बुलाया था। पीड़ित को जाति सूचक गन्दी गन्दी माॅ बहन की गालियां देते हुए लात घूसो वेेल्टो से मारा पीटा। जिससे शरीर मे काफी चोटें आ गई है। पीड़ित को जान से मार डालना चाहते थे। आरोपी ने कहा मेरे खिलाफ थाने में कोई प्रार्थना पत्र दिया तो तुम्हें जान से मार देंगे। इस बार तुमको छोड़ दिया। दूसरी बार तुमको छोडेगे नही तुमको मार कर गायब कर दूंगा। जिसकी सूचना 1076 व जनसुनवाई के द्वारा शिकायत की गई है रामकोट थाना प्रभारी रामकोट को लिखित प्रार्थना पत्र दे देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया है। इस संबंध में जब सीओ सिटी से बात की गई तो बताया मामला मेरे संज्ञान में नहीं है ,जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी । पीड़ित न्याय पाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हो रहा है।

