मितौली।कस्बे की मोहल्ला इस्लाम नगर में स्थित कादरी जामा मस्जिद के इमाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा फत्तेपुर स्थित कठिना नदी के पास हुआ। घायल अवस्था में एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
रविवार देर शाम को कस्बे की कादरी जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल सबूर मोहम्मदी से बरवर होते हुए मितौली आ रहे थे इसी बीच फत्तेपुर स्थित कठिना नदी के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर एंबुलेंस की सहायता से मितौली सीएचसी लाया गया। जहाँ हालत को गंभीर देखते हुए। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

