रिपोर्ट पंकज कुमार
मितौली खीरी। ईद का त्यौहार कस्बे व क्षेत्र में बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। इस दौरान ईदगाहों व मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से अकीदत के साथ नमाज अदा की गयी। नमाज के बाद सामूहिक रूप से खैर व आफियत, अपने गुनाहों से माफी, जहन्नुम से बचाव तथा आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द तथा देश मे शांति के लिए सामूहिक दुआ की गई।
शनिवार को मितौली फत्तेपुर कस्ता बेहजम नीमगाँव सहित तहसील क्षेत्र के समस्त ग्रामों में ईदउल फ़ित्र( मीठी ईद)का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह होते ही नन्हे मुन्ने बच्चों सहित बड़े बुजुर्ग नए नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा कर दिन भर एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुल्क की सलामती के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी। नई ईदगाह में मौलाना एजाज, पुरानी ईदगाह में मौलाना सिराज खान व कादरी मस्जिद में मौलाना अब्दुल शबूर ने ईद की नमाज अदा कराई। वहीँ ईद के मौके पर लोगों ने अपने घरों को सजाया व खूब अच्छे अच्छे पकवान बनाये।

