रिपोर्ट पंकज कुमार चीफ एडिटर
मितौली खीरी | मितौली क्षेत्र कस्बे में ही स्थित अंबेडकर भवन मितौली में परम पूज्य बोधिसत्व भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने माला पहनाकर उनके चरणों पुष्प अर्पण कर कोटि-कोटि नमन किया |
इसमें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगलकिशोर को लोगों ने बैंड बाजे के साथ स्वागत करते हुए अगुवाई में अंबेडकर पार्क से तहसील परिसर तक पदयात्रा निकाली गई
वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने कहा कि जगह-जगह बने अंबेडकर पार्क की प्रतिमाओ पर जयंती मनाई जा रही है जो आप सभी लोग शांति व्यवस्था के साथ मनाएं और बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने की कोशिश करें |
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भारत देश में राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने का जो काम किया है इसके लिए मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं
क्योंकि आज तक कोई अन्य सरकारें नहीं कर सकी
जो आज केंद्र सरकार नें भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया | जिसके लिए पूरे भारत का दलित समाज किये गए कार्य को हमेशा याद करेगा|
भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर दलित समाज में काफी खुशी है
और उन्होंने बताया की मान्यवर कांशी राम साहब जी ने कहा था कि जो बहुजन की बात करेगा वही दिल्ली पर राज करेगा इसलिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुजनों की बात करते हैं इसीलिए दिल्ली में राज कर रहे हैं
जुगल किशोर ने कहा भारत देश न कुरान से चलता है ना बाइबल से चलता है मेरा देश बाबा साहब के संविधान से चलता है
जहां-जहां अंबेडकर पार्क बने हुए थे वहां पर पहुंचकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं सौरभ सिंह सोनू विधायक ने माल्यार्पण करने का काम किया |



तो वहीं पार्क पर स्थित लोगों ने जगह-जगह बैंड बाजा से सांसद और विधायक का स्वागत भी किया |
वही मितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ देवेंद्र सिंह ने जगह-जगह प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण करने का काम किया |
इन गांवों में जयंती बड़े धूमधाम के साथ अकबरपुर हैदर नगर चुरईपुरवा सलाहपुर मदारीपुर डोकरपुर लल्हौआ गांव में बड़े धूमधाम से मनाई गई जयंती कई जगह झांकियां और रैली निकली
इस अवसर पर रामप्रसाद आदित्य आशीष सियाराम गौतम अशोक कुमार राजेंद्र प्रसाद क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र चौधरी सम्मानित नागरिक एवं महिलाएं मौजूद रहे |

