मितौली खीरी ।कस्बे के कचियानी मोड़ स्थित में मेडोलक्स हॉस्पिटल में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों का उपचार कर निःशुल्क दवा वितरित की गयीं। कस्बे में नवीन तहसील परिसर के निकट कचियानी मोड़ पर स्थित मेडोलक्स हॉस्पिटल में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे अनुभवी एवं प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। डॉ तारीख परवेज, डॉक्टर अनिल राज, डॉक्टर निखिल द्वारा क्षेत्र के करीब 150 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाए वितरित की गयी। अस्पताल संचालक डॉ अनिल राज ने बताया अच्छी एवं किफायती चिकित्सा पर हर आदमी का अधिकार है।

