मितौली खीरी | थाना प्रभारी आलोक कुमार धीमान अपने हमराही साथियों उपनिरीक्षक शिवकुमार, उपनिरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह हेड कानिस्टबिल राजेंद्र यादव, कानिस्टबील अरुण कुमार, कानिस्टबिल राजीव सिंह, कानिस्टबिल यशवंत सिंह, के साथ पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा कच्ची शराब की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल पर्यवेक्षण मे व प्रभारी निरीक्षक महोदय मितौली के कुशल नेतृत्व मे थाना मितौली पुलिस द्वारा शिवाला तिराहा से अभियुक्त गोपीनाथ पुत्र सुरेन्द्र उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सरेली थाना मितौली खीरी को करीब 12 लीटर कच्ची अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया व अभियुक्त बबलू पुत्र सुलेमान उम्र 36 वर्ष निवासी नीबा टांडा थाना मितौली जिला खीरी को एक अदद देसी तमंचा नाजायज 315 बोर न एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया जिसका पहले से ही लंबा अपराधिक इतिहास है जिस पर कई मुकदमे थाना मितौली में पहले से ही दर्ज है के विरूद्ध थाना हाजा पर आर्मस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु विधिक कार्यवाही की जा रही है।

