मोहम्मदी खीरी। गुरेला मोड़ मोहम्मदी में नरवीर सिंह कुशवाहा के निवास स्थान पर योगेंद्र कुशवाहा मण्डल सचिव लखनऊ व जिला प्रभारी लखीमपुर खीरी की अध्यक्षता में भारत के एकता व अखण्डता के प्रतीक चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती के शुभ अवसर पर जन अधिकार पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ जंयती मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रहलाद मौर्य जी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मौजूद रहे। प्रहलाद मौर्य ने कहा जन अधिकार पार्टी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान व चन्द्रगुप्त मौर्य व क्षत्रपति शाहूजी महाराज व ज्योतिवाराव फुले व सावित्री बाई फुले व डॉ भीमराव अंबेडकर व मान्यवर काशीराम जी आदि सभी महापुरुषों की विचारधारा पर पार्टी काम कर रही है और संविधान को मानने वाली पार्टी जन अधिकार पार्टी है। जिसकी की विचारधारा है “जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी” और गरीब हो या धनवान सबकी शिक्षा एक समान हो।जन अधिकार पार्टी यह भी चाहती है की पूरे देश मे जातिगत जनगणना हो जिससे सबको समान हक अधिकार मिल सकें। कार्यकर्म की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के मण्डल सचिव लखनऊ मण्डल व जिला प्रभारी लखीमपुर खीरी योगेंद्र ने वर्तमान सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि यह सरकार शिक्षा विरोधी व किसान विरोधी है। डीजल, पेट्रोल व गैस, खाद, बीज, स्टेशनरी जैसी चीजों पर महगांई चर्म सीमा पर है।आवारा पशुओं जैसी समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। देश व प्रदेश में बेरोजगारी जैसी समस्या चर्म सीमा पर है।
इस मौके पर संदीप कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मदी, विपिन कुमार मौर्य नगर अध्यक्ष मोहम्मदी व जंडैल सिंह कुशवाहा जिला सलाहकार सहित तमाम कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद रहे।
