मितौली खीरी । जिला अधिकारी खीरी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी खीरी के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अंतर्गत 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी व दस्तक अभियान एवं आयुष्मान भारत योजना की अंतर विभागीय बैठक उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें शिक्षा विभाग, बाल विकास, पुष्टाहार विभाग, पशुपालन, कृषि, पंचायती राज विभागों के अधिकारियों कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में सभी विभागों की जिम्मेदारियां तय की गई उप जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को इस अभियान में संक्रामक रोगों से प्रभावित नियंत्रण हेतु अपना अपना माइक्रो प्लान अच्छे ढंग से बनाकर प्रस्तुत करने को कहा तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों के गोल्डन , स्वास्थ्य बीमा वाले कार्ड शत प्रतिशत बनवाना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक मितौलीअधीक्षक डॉक्टर देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सभी लोग अपने आसपास साफ सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें कहीं भी पानी न जमा होने दें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहने जमा हुए पानी में मच्छर के लारवा पनपते हैं जिससे संक्रामक रोग फैलते हैं मलेरिया ,डेंगू ,दिमागी बुखार, चिकनगुनिया ,स्क्रब टायफस आदि बीमारियां होती हैं यदि किसी व्यक्ति को बुखार चक्कर ,झटके शरीर में ऐंठन या लाल चकत्ते जैसे लक्षण हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ध्यान रखें झोलाछाप डॉक्टरों को बिल्कुल ना दिखाएं ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद तय्यब सिद्दीकी ने बताया कि यह अभियान 1अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम रैलियां गोष्टी प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम किए जाएंगे 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक घर-घर दस्तक अभियान चलेगा जिसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा बुखार टीवी आदि बीमारियों के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान की जाएगी खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्रा, सीडीपीओ सुशीला मौर्या, आयुष्मान मित्र नीतीश कुमार, ब्लॉक मिशन मैनेजर ओंकार, कृषि विभाग ओम प्रकाश, चंद्रशेखर पूर्ति लिपिक राहुल त्रिपाठी, शिक्षा विभाग अभिनेश सिंह, बीएमसी अंकित मिश्रा आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
