गोरखपुर में निरंतर निःशुल्क चल रहे ओम फिटनेस योग क्लास बल्लभ पन्त पार्क में वेस्टसाइड कम्पनी गोरखपुर के सभी कर्मचारियों ने दो दिवसीय योग शिविर जॉइन कर विभिन्न योग प्राणायाम एक्यूप्रेशर ऐरोबिकस योग कर आनन्दित हुए । दो दिवसीय योग शिविर ने सभी युवाओं को आत्ममुग्ध कर नई दिशा दिया जिसमें वेस्टसाइड कम्पनी के कई युवाओं ने अपने जीवन मे योग करने का दृढ़ संकल्पित हुए और ऐसे नेक सेवा कार्य को जनजनतक तक प्रसारित कर हर घरों में अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इस ओम फिटनेस सेवा कार्य से जोड़ने का कार्य अपने रोजगार के साथ करेंगे।
कार्यक्रम दौरान योग आयुर्वेद नारी सशक्तिकरण अभियान के खजनी तहसील प्रभारी धनन्जय यादव , पन्त प्रभारी मुकेश साहनी व वेस्टसाइड कम्पनी के सभी कर्मचारी धनंजय , सुरेंद्र , बृजेश , बृजभूषण , मुन्ना आर्य , दीपक , शुभांग , निशा , अर्चना , सतीश , बाल्मीकि , शिवम , अमन , बृजेश , शैलेश , दीपक , सीमा , दीपक राव , फिरोज , प्रियंका , शोभित , शिवजी , जया , सरिता , प्रभात और नीतीश ने पंत पार्क गोरखपुर में आचार्य धर्मेंद्र प्रजापति जी की उपस्थिति में सभी को योग कर संदेश देने का कार्य किया।
