विगत पांच वर्षों पूर्व परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज जी से चार दिन की ट्रेनिंग लेकर योग विद्या ग्रहण कर व अपने व्याधियों को ठीक कर बहुतायतो को योग सिखाने के कार्य कर रहे हैं । अब तक 18 जिलों में विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से अपने ऋषि द्वारा दिए गए अमूल्य योग ज्ञान को पहुंचाने का कार्य कर चुके हैं और अभी गोरखपुर में पाँच स्थानों पर निशुल्क पिछले पांच माह से योग सिखा कर दूसरे को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। योग आचार्य धर्मेंद्र प्रजापति जी का एक ही लक्ष्य , कि आइए हम सभी मिलकर भारत और विश्व को निरोग तथा शांतिपूर्ण बनाएं और इसी उद्देश्य को लेकर गोरखपुर के अधिक जनसंख्या व नारी शक्ति बढ़ चढ़कर भाग ले रही है और अपने व्याधियों को समाप्त कर उनके साथ सेवाएं दे रही हैं आज उनके मित्र नित्यानंद शर्मा जी जो 2018 से जुड़ कर उनके साथ योग सिखाने का कार्य कर रहे जिनका आज जन्मदिन नौका विहार नौकायन केंद्र पर भारतीय तिरंगे के नीचे पूर्ण संस्कारों के साथ मनाएं जिसमें 100 से अधिक नारी शक्तियों ने अपना आशीर्वाद दिया।
और आगे भी योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति जी का प्रयास गोरखपुर नगरी को हरिद्वार नगरी बनाने के लिए तेजी से अपने पग को पूरे गोरखपुर में बढ़ा रहे हैं उन्हें आवश्यकता भी हैं कुछ नारी शक्तियों व युवासाथियों का जो अपने सह्योग से उनके साथ खड़े होकर उनकी जरूरतों को पूर्ण करने की। धर्मेन्द्र योगी अभी अपने शिक्षा से जुड़े हुए हैं और उनके माता पिता व छोटे भाई के सहयोग से अबतक यहां तक सफर किये यदि यहां की जनसँख्या उनके साथ खड़ी होती हैं तो निचित रूप से आने वाला कल गोरखपुर नगरी हरिद्वार नगरी जैसा दिखे। इसलिए यदि आप ये वीडियो देख रहे हैं तो जरूर एक दूसरे तक साझा करें और उनके कार्यो को जनजनतक पहुचाये।
