मितौली खीरी। कस्बा मितौली में सुख शांति समृद्धि की कामना को लेकर मितौली कस्बे में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण के आयोजन के प्रथम दिन कस्बे में गाजे-बाजे के साथ महिलाओं ने सर पर कलश रखकर शोभायात्रा निकालकर पंचमुखी हनुमान मंदिर के निकट शारदा कैनाल में वैदिक मंत्रोचार के साथ जल भरा गया
जैसा की विदित हो विकासखंड मितौली के कस्बा मितौली पश्चिम मोहल्ला स्थित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा महोत्सव वृंदावन के कलाकारों द्वारा झांकी दर्शन के साथ महोत्सव आयोजित किया जाएगा जिसके आज प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम और क्षेत्र के महिलाओं संभ्रांत नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
कथा आयोजक अनीता कुमारी ने बताया 13 मार्च से 21 मार्च तक हमारे निज निवास के सामने मैदान में आयोजित की जाएगी। जिसमें कथा व्यास आचार्य श्री गौरव जी महाराज श्री नारद भक्ति आश्रम श्री धाम वृंदावन के मुखारविंद से कथा का रसपान 13 मार्च से 21मार्च तक दोपहर की बेला में 2 बजे से 5 बजे तक और रात्रि कालीन बेला में 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी और दिनांक 21 मार्च 2023 दिन मंगलवार को पूर्णाहुति हवन पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन प्रातः ठाकुर जी के भोग के साथ आयोजित किया जाएगा कलश यात्रा में पूर्व ग्राम प्रधान मितौली मास्टर दिनेश कुमार ग्राम प्रधान नीरज कश्यप योगेंद्र कुमार मिश्र और पप्पू वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शुक्ल विपिन कुमार भट्ट विपिन कुमार दीक्षित पूर्व मास्टर राम शंकर शुक्ल दिनेश दीक्षितसूरज मिश्र राजू शर्मा मसाला वाले सहित क्षेत्र की दुर्गा स्वरूपा माताएं बहने कलश यात्रा में मौजूद रहीं
