मितौली खीरी। विकासखंड मितौली के कस्बा मितौली पश्चिम मोहल्ला स्थित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा महोत्सव वृंदावन के कलाकारों द्वारा झांकी दर्शन के साथ महोत्सव का आयोजन 13 मार्च से 20 मार्च तक कस्बा मितौली निवासी श्रीमती अनीता मिश्रा (अनन्नूबुवा) के निज निवास के सामने मैदान में आयोजित की जाएगी। जिसमें कथा व्यास आचार्य श्री गौरव जी महाराज श्री नारद भक्ति आश्रम श्री धाम वृंदावन के मुखारविंद से कथा का रसपान 14 मार्च से 20 मार्च तक कराया जाएगा
संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा महोत्सव की आयोजक श्रीमती अनीता मिश्रा ने बताया कि 13 मार्च 2023 दिन सोमवार को प्रातः 9 बजे से राधा कृष्ण मंदिर ठाकुरद्वारा से कलश यात्रा प्रारंभ होगी कलश यात्रा कस्बा मितौली के सभी पौराणिक मंदिरों के दर्शन करते हुए ग्राम रतहरी स्थित बाबा कष्ट हरण धाम के निकट वैदिक मंत्रोचार से जलभराजायेगा। और कथा का आयोजन दिनांक 14 मार्च 2023 दिन मंगलवार से दिनांक 20 मार्च 2023 दिन सोमवार तक कथा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर की बेला में 2 बजे से 5 बजे तक और रात्रि कालीन बेला में 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी और दिनांक 21 मार्च 2023 दिन मंगलवार को पूर्णाहुति हवन पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन प्रातः ठाकुर जी के भोग के साथ कन्या भोज व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें समस्त ग्राम और क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से आग्रह है कि इस संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग के साथ-साथ आप सब अपने इष्ट मित्र परिवार सहित कथा श्रवण हेतु आपकी गरिमामई उपस्थिति आवश्यक है।
