मितौली:खीरी:-कस्बे के लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर पुरानी पेट्रोल पंप के पास ट्रक को ओवर टेक करते समय बाइक फिसली गई। जिससे बाइक सवार दंपति व उनके मासूम जुड़वा बच्चे सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
घायलों को पुलिस ने एम्बुलेंस से सीएचसी मितौली भिजवाया।जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है।
सीतापुर जिले के महोली थाना के मुड़ाहरि गांव के रहने वाले छोटकन्ने अपनी पत्नी व दो जुड़वा बच्चो के साथ अपनी मैगलगंज थाना क्षेत्र के खूटीखुर्द गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी कस्बे में लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर पुरानी पेट्रोल पंप के पास बाइक चल रहे छोटकन्ने जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई। जिससे बाइक पर सवार छोटकन्ने उनकी पत्नी उषा देवी व उनके 4 वर्षीय मासूम जुड़ाव बच्चे विशाल व अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस बल पहुँच गया। और घायलों को एम्बुलेंस से मितौली सीएचसी भेजवाया गया। जहाँ पर घायलों का इलाज किया जा रहा है। बाइक चालक छोटकन्ने हेलमेट नही पहने हुए था।
