प्रचार प्रसार के अभाव मे रोजगार मेला साबित हुआ हवा हवाई
जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा मितौली ब्लाक सभागार में आयोजित रोजगार मेले में सिर्फ की गई खानापूर्ति ।
प्रचार के अभाव में ब्लाक की 91 ग्राम पंचायतों से मेले में पंहुचे मात्र 87 युवा बेरोजगार।
मात्र 4 घण्टे में ही खाना पूर्ति कर मेला समाप्त कर निकले आयोजक।
जानकारी मिलने पर देर से आये बेरोजगार युवा मायूस होकर लौटे घर।
आयोजको द्वारा विभिन्न कम्पनियों के लगाए गए 5 स्टालों के माध्यम से हुए 87 पंजीकरण में मात्र 44 लोगो को रोजगार देने की बात बताई जा रही है।
