मितौली खीरी | मितौली थाना क्षेत्र में कस्बे में पूर्व विगत दिनों में फारूक नाम के किराना व्यापारी के यहां चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था | नवागत क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी मितौली आलोक कुमार धीमान के कुशल नेतृत्व में थाना मितौली पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त गण यासीन पुत्र मुन्ना उम्र 22 वर्ष,जमात अली पुत्र इदरीसी मिस्त्री उम्र 23 वर्ष निवासी कस्बा मितौली व थाना मितौली को अभियुक्त गणों के घर से गिरफ्तार कर लिया गया जिनके कब्जे से मुकदमे से संबंधित चोरी किए गए एक दो पांच व दस के सिक्के कुल दस हजार दो सौ बीस रुपए व पांच 10 व20 रूपये के नोटों की गड्डियां कुल आठ हजार पैंसठ रुपए कुल मिलाकर 18285 रुपए 11अदद कमला पसंद पान मसाला के डिब्बे एक बंडल कैप्टन सिगरेट 28 डिब्बी कैप्टन सिगरेट तथा 26 ऑफर कूपन एवं दो अदद चांदी के सिक्के गिरफ्तार अभियुक्त गणों के पास से बरामद किए गए| अभियुक्त गणों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है वही गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम उप निरीक्षक रामबाबू शर्मा हेड कांस्टेबल बृजपाल कांस्टेबल रेहान अली कांस्टेबल इंद्रेश कुमार सहित टीम के द्वारा गिरफ्तारी की गई
7 माह बाद कोर्ट के आदेश पर आज खोदा गया अजय कुमार का शव
मोहम्मदी खीरी।थाना मोहम्मदी की चौकी रेहरिया के अंतर्गत ग्राम पडरी मे सात माह के बाद खोदा गया अजय का शव।
आपको बताते चलें कि अजय कुमार पुत्र जसकरन लाल आयु 20 वर्ष अपने दोस्तों के साथ धान लगाने के लिए बाहर गया था। जहां उसके साथ में गए साथियों ने सांप काटने से मौत का कारण बताया। जबकि परिजनों को आशंका है कि अजय कुमार की हत्या कर दी गई है। साथ में गए साथियों ने जोर दबाव बनाया और कहा कि अगर आप कार्रवाई करेंगे तो हम बॉडी लेकर गांव नहीं आएंगे। जिस कारण परिजनों ने बॉडी को जमीन में दफना देने का आश्वासन दिया। जिस पर गांव आते ही बॉडी को दफना दिया गया। लेकिन जब अजय की मां ने साथ में गए साथियों से उसके दवा कराने के प्रमाण मांगे तो अजय का साथी बोला कि मैं प्रमाण नहीं दे पाऊंगा इस बात पर परिजनों को शक हो गया कि अजय की हत्या की गई।
मृतक अजय के परिजनों ने कोर्ट का सहारा लिया और कोर्ट ने मृतक की बॉडी का पीएम कराने का आदेश दिया जिसके बाद पुलिस प्रशासन व परिजनों की मौजूदगी में शब को खुदवाया गया और पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मोहम्मदी पंकज श्रीवास्तव, सीओ मोहम्मदी अरविंद कुमार वर्मा, तहसीलदार, क्राइम इस्पेक्टर ,चौकी इंचार्ज रेहरिया अभिषेक कुमार पांडे दल बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

लखीमपुर खीरी मैगलगंज किसानों पर लाठीचार्ज व फर्जी मुकदमों में जेल को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान खीरी जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह संधू जिला प्रवक्ता बलबीर सिंह व मयंक सिंह चौहान अखिलेश शुक्ला सोनू हरिहर मास्टर सहित सहित तमाम किसान नेताओं ने मुजफ्फरनगर जीआईसी मैदान में चल रहे धरने में पहुंच कर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेस टिकैत के साथ बैठ कर बनाई रणनीति आने वाली 23 फरवरी को होगी मैगलगंज किसानों की महापंचायत व आंदोलनों से रिहा हुए लोगों से किसान नेता मिलकर करेंगे बात वहीं से होगा आगे आंदोलन का आगाज किसान नेता श्यामू शुक्ला की रिहाई को लेकर गंभीर हुए राकेश टिकैत
