मितौली खीरी |थाना क्षेत्र के खंजन नगर नहर भट्टा पुरवा के पास ग्रामीणों ने सुबह के समय शव देखा| जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को को दी |जो मितौली थाना प्रभारी आलोक कुमार धीमान अपने पूरे फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर शव को नहर से निकलवाया | जो हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव खोखाय निशा 23 वर्षीय का शव आज बरामद किया| तो वही निशा के पिता ने बताया है कि हमारी पत्नी और हमारे बीच कहासुनी हुई थी इसी बात को लेकर 21 तारीख शनिवार की रात्रि में गायब हो गई थी जिसके बाद काफी इधर-उधर रिश्तेदारी व गांव आस-पड़ोस में तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला था जिसके बाद परिजनों ने कहा दूसरे दिन रामनगर नहर पुलिया के पास में शव तैरता हुआ दिखाई पड़ा के सूचना परिजन नें हैदराबाद पुलिस को दी | हैदराबाद थाना प्रभारी शशि शेखर यादव व एसडीआरएफ की टीम के द्वारा नहर में काफी तलाश की गई थी लेकिन शव नहीं मिला था और नहर के पानी को रुकवा दिया गया था जिसके बाद आज निशा का शव नहर में मितौली पुलिस ने बरामद कर शव को पंचनामा भरकर मुख्यालय भेज दिया| और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ शेष कहा जा सकता है
थाना गोला पुलिस द्वारा, दहेज हत्या के अभियोग में वांछित 10,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त विजय कुमार द्विवेदी उर्फ रामभरोसे उर्फ अंकित को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गोला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 540/22 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित 10,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त विजय कुमार द्विवेदी उर्फ रामभरोसे उर्फ अंकित पुत्र कमलेश द्विवेदी नि0 ग्राम कुटी सुपौली थाना लहरपुर जनपद सीतापुर को अशोक चौराहा गोला से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय भेजा
लखीमपुर खीरी। आजादी के 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएमओ ऑफिस में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत वे द्वारा जिला पुरुष चिकित्सालय ओयल पहुंचे। जहां सीएमएस जिला पुरुष चिकित्सालय डॉ. हर्षवर्धन व सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता द्वारा वहां भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से एसीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आरएस मधौरिया, एसीएमओ डॉ. बीसी पंत व एसीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे
ओयल स्थित जिला पुरुष चिकित्सालय में भी गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां पर डॉ. हर्षवर्धन सीएमएस जिला चिकित्सालय द्वारा ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को याद किया गया। वहीं उनके द्वारा कहा गया कि भारत के संविधान को बनाने में डॉ. भीमराव अंबेडकर का प्रमुख योगदान है। आज उसी संविधान के कारण देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
लखीमपुर खीरी। 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी ने टीबी से ग्रसित 5 मरीजों को पोषण पोटली भेंट की। ध्वजारोहण के उपरांत पोषण पोटली भेंट करने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान नितिन श्रीवास्तव और संजय राय उपस्थित रहे।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता द्वारा टीबी अस्पताल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया और इस दौरान आजादी की लड़ाई में अपनी शहादत देने वाले देशभक्तों को नम आंखों से याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी हमें बहुत ही संघर्षों से मिली है। इस आजादी के लिए लाखों देशभक्त शहीद हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आजादी के 74 वें गणतंत्र दिवस पर हम आज टीबी को देश से हटाने का प्रधानमंत्री जी के लक्ष्य को दोहराते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करना है। इस दौरान गरीब मरीजों को पोषण किट भेंट की गई। जिससे दवाओं के साथ उनके शरीर को पोषक तत्वों का आहार मिल सके और वह जल्द से जल्द इस रोग से ठीक हो सके। इस दौरान 5 मरीजों को पोषण पोटली भेंट की गई है।
