मितौली खीरी । हिंदू , मुस्लिम , सिक्ख, ईसाई एकता अखंडता का प्रतीक पौराणिक श्री धनुष यज्ञ मेला महोत्सव का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर व पुलिस उपाधीक्षक मितौली आदित्य कुमार गौतम, मास्टर दिनेश कुमार की मौजूदगी में पौराणिक मेले का शुभारंभ फीता काटकर किया । ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप ने मुख्य और विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह ,अंग वस्त्र देकर स्वागत अभिनंदन किया ।मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने उपस्थित संभ्रांत नागरिकों और दुर्गा स्वरूपा माताओं बहनों को संबोधित करते हुए कहा मैं अपने गांव से पैदल चलकर राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज पढ़ने आता था तो मुझे मेला देखने की इच्छा होती थी आज मैं सदियों पुराने इस मेले का शुभारंभ करते हुए अपार खुशी व प्रसन्नता हो रही है मैं समस्त मेला आयोजकों को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं और आशा करता हूं मेला महोत्सव और अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचे पौराणिक ग्रंथों के आधार पर मेले का महत्व बताया। मेला आयोजक मास्टर दिनेश कुमार ने बताया 11 जनवरी से 21 जनवरी 2023 तक मथुरा वृंदावन से पधारी रासलीला- रामलीला पार्टी के द्वारा दिन में रामचरित माध्यम से लीलाएं ,रात्रि में धार्मिक झांकियों से ओत प्रोत लीलाएं इसी मचं से दिखाई जाएंगी 23 जनवरी अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, 26 जनवरी को नन्हे-मुन्ने बच्चों का कार्यक्रम, 28 जनवरी को जवाबी दुर्गा जागरण पार्टी क्रांति माला कानपुर ,शशि राजकमल रायबरेली के द्वारा आयोजित किया जाएगा , 30 जनवरी को मैलोडी आर्केस्ट्रा शाहजहांपुर के द्वारा दिखाया जाएगा और मेले का समापन किया जाएगा इस अवसर पर योगेंद्र कुमार मिश्र ऊर्फ पप्पू , अनिल कुमार कटियार ,बिस्वनाथ श्रीवास्तव, संजय वर्मा, करुणा शंकर गुप्त, मनीराम राज, महेंद्र राज जमुनिया ,राज कुमार मिश्र, सत्यराम, विक्रम, विपिन कुमार दीक्षित, अशोक कुमार राज ,सूरज मिश्र सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक माताएं बहने मौजूद रहीं।
मोहम्मदी खीरी। उपजिलाधिकारी पंकज श्रीवास्तव के आदेशानुसार खुले में मांस की बिक्री रोकने व दुकानों की सफाई-स्वछता को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी व पशु चिकित्स्क-कस्वा पुलिस ने सयुंक्त रुप से अभियान चला कर चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान दुकानों की साफ़-सफाई,फ़ूड लाइसेंस इत्यादि को लेकर चेकिंग की गई।बताते चले फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर जावेद अख्तर मय टीम पशु चिकित्सक व कस्वा पुलिस चौकी प्रभारी दीपक राठौर सहित कस्वे के देविस्थान,बबौरी मोहल्ला स्थित 12 मांस की दुकाने चेक की गई।जिनमें समी,मो०मिया,अफसर,इरफान,अजीम,अब्दुल,नवी अहमद,इरसाद,शकील,अफ्फान,शकूर,मुजीब की दुकानों पर पहुच कर निरीक्षण किया गय,दुकानदारों के पास फ़ूड लाइसेंस मौजूद मिले।खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर ने बताया मिली खामियों को लेकर सुधार सूचना के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।अभियान में प्रमुख रूप से खाद्य निरीक्षक जावेद अख्तर,डॉ०मोहन सिंह(पशु चिकित्सक),कस्वा प्रभारी दीपक राठौर मय टिम मौजूद रहे।
आंदोलन जारी रामचरितमानस का पाठ हवन पूजन हुआ संपन्न।
गोला खीरी । राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का आंदोलन जारी रामचरितमानस का पाठ हवन पूजन कर संपन्न हो गया राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित ने कहा आज उप जिलाधिकारी महोदय गोला एवं क्षेत्र अधिकारी महोदय गोला फैक्ट्री मैनेजर एवं जीएम केन वार्ता के लिए आए थे सिर्फ लॉलीपॉप देने का काम किया जा रहा था लिहाजा संगठन का धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन के लिए जारी रहेगा 15 जनवरी को सरदार वीएम सिंह जी पलिया किसान पंचायत में भाग लेंगे तब तक चीनी मिल प्रबंधन पिछले वर्ष बकाया गन्ना भुगतान की व्यवस्था कर ले और अपने एमडी को बुलाएं नहीं तो राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन आंदोलन को और प्रबल करेगा पलिया के तहसील अध्यक्ष जगपाल जी एवं तमाम साथियों से वीडियो जारी करके और लिख कर भी अपील की गई है आज का जल सत्याग्रह कार्यक्रम स्थगित कर दिया जाए क्योंकि 15 जनवरी नजदीक है और सरदार वीएम सिंह जी स्वयं पंचायत में भाग लेने वाले हैं तब तक के लिए चीनी मिल प्रबंधन को पैसा व्यवस्था करने का समय दिया जा रहा है हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्वक यथावत जारी रहेगा इस मौके पर बाल गोविंद वर्मा परसादी लाल गौतम सरदार हरि सिंह पुत्तू लाल अवस्थी रंजीत मौर्या संतोष कुमार मिश्रा अतुल कुमार बाजपेई मनदीप सिंह राम शंकर मिश्रा धर्मेंद्र कुमार गुरदेव सिंह भजन सिंगर रसाल सिंह जोगेंद्र सिंह सहित बहुत से किसान भाई मौजूद रहे

