चीफ एडिटर पंकज कुमार
मोहम्मदी खीरी।पालिका मोहम्मदी के जिम्मेदारों की लापरवाही से सड़क व नालों पर जलभराओ होने से निकलना दूभर हो गया है । नाले बंद होने व जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण नालों में गंदा पानी भरा रहता है, और नालों में कीड़े बज बजाते हैं। जिससे भयंकर बीमारियां फैल रही हैं।
जनता को ठगने के लिए चुनाव के समय प्रत्याशी संपूर्ण विकास कराने की बात आम जनता से करते हैं। जनप्रतिनिधि बनने के बाद इनकी समस्या को दूर करने के लिए कदम भी नहीं उठाते हैं। इसी तरह के हालात अभी भी देखने को मिल रहे हैं। मोहम्मदी वासियों को पानी निकासी की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए ना ही अधिकारी ध्यान दे रहे हैं ना ही जनप्रतिनिधि। इसकी वजह से नगर पालिका परिषद मोहम्मदी के काफी वार्डों में रहने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।जबकि नगर की सबसे बड़ी समस्या घरों से निकलने वाला गंदा पानी जिसकी निकासी के लिए नगर पालिका प्रशासन के द्वारा आज तक उचित कदम नहीं उठाए गए हैं।लोगों की शिकायतों के बाद भी उसको दूर करने के लिए कदम नहीं उठाया जा रहा है। थोड़ी सी बरसात होने पर नगर की सड़कों पर कमर तक गंदा पानी भर जाता है। जो घरों, दुकानों के अंदर भी घुस जाता है। पूरे नगर के पानी निकासी का नाला जो बबौरी होकर छोहा नाला में गिरता है पूरी तरह से बंद है। इसकी वजह से यह समस्या विकराल रूप लेती जा रही है।अधिकांश घरों से निकलने वाला गंदा पानी जमा हो रहा जिसमें कई तरह के जीव जंतु भी पनप रहे हैं। मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा। नई बस्ती साहित अन्य मोहल्ले भी इसकी चपेट में हैं। जिससे भयंकर बीमारियां पनप रही हैं।
लखीमपुर खीरी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम विधानसभा कस्ता क्षेत्र के मकसूदाबाद गांव में डॉ० भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का किया गया अनावरण। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश गौतम, जिला प्रभारी डॉ० हिदायतुल्ला जिला उपाध्यक्ष राजकमल शेखर, जिला सचिव मिहीलाल गौतम विधानसभा अध्यक्ष गोला मैनुद्दीन इदरीसी, साथ में उपस्थित ग्राम प्रधान राजेश कुमार राठौर इस कार्यक्रम के आयोजक श्री बाबूराम गौतम, सरजू प्रसाद गौतम, शिवपूजन गौतम, रामू गौतम, शिव कुमार गौतम जगतपाल गौतम रामलाल गौतम रोहित गौतम कैलाश गौतम राजकुमार गौतम और इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष दिनेश गौतम द्वारा भारत में जन्मे सभी महापुरुषों को नमन करते हुए याद किया गया और आजाद समाज पार्टी की नीतियों के बारे में बताया गया हमारे नेता माननीय श्री चंद्रशेखर आजाद जी के निर्देशानुसार आजाद समाज पार्टी किस तरीके से समाज को जागरूक कर समाज के प्रति सजग पहरी बनकर गांव गांव घर घर जाकर मिशन मोमेंट को मजबूत करना है।

