पंकज कुमार (चीफ एडिटर)
मोहम्मदी खीरी शीतऋतु में सड़क यात्रा करने में कोहरा एक बड़ी समस्या साबित होता है। कोहरे में दृश्यता कुछ ही मीटर रह जाती है और प्राय: सड़क दुर्घटनाएं हो जाती हैं। कुछ सावधानियां बरत कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
कोहरें में यात्रा न करें समय अवश्य बहुमूल्य है परन्तु जीवन अनमोल है। कोहरे में चलने की विवशता होने पर अपने वाहन को धीमी गति पर चलायें। अपनी खिड़की के शीशे थोड़ा खुला रखें। हल्का हीटर चलाकर उसकी हवा बिन्डस्कीन की ओर कर दें। इससे विन्डस्कीन पर भाप नहीं जमेगी। अपने वाहन की हेड लाइट लो बीम पर रखें। अपने वाहन के आगे और पीछे के इन्डिकेटर जलते बुझाते (ब्लिंक) रखें। स्टीरियो या एफ०एम० को बन्द कर दें। अपने वाहन से आगे एवं पीछे चल रहे वाहन से एक निश्चित दूरी बनाये रखें। ब्रेक धीरे लगायें। ओवरटेक न करें सड़क के बीच में खराब खड़े व सड़क किनारे पार्क किये वाहनों से सावधान रहें। कोहरे के कारण अक्सर दृष्टि भ्रम हो जाता है। गति धीमी रखते हुए सड़क के बायें किनारे के सहारे चलें। सड़क के बीच में कदापि न चलें। फोर लेन या शहरी क्षेत्र जहां डिवाइडर हो, वहां डिवाईडर के सहारे चलें । यदि दिन में कोहरा हो तो दिन में भी हेडलाईट ऑन कर दें। अपने निजी वाहन के पीछे लाल रेट्रोरिफ्लक्टिव टेप लगवायें। व्यवसायिक वाहनों में मानक के अनुसार आगे की ओर सफेद व पीछे की ओर लाल रेट्रोरिफ्लक्टिव टेप लगा होना अनिवार्य है घने कोहरे में गाड़ी चलाते समय जरा सी भी लापरवाही न करे ऐसा करने से आप सुरक्षित और आप के पीछे कि ओर आ रहे दूसरे वाहनों को भी सुरक्षित रखेगे।
दिल्ली से अप्रहात बच्चो को पुलिस ने मां को सुपुर्द किया
मोहम्मदी |दिल्ली से अपहृत बच्चों की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव से बरामद कर बच्चों की मां को सुपुर्द किए।
मंगलवार को नंदीग्राम जिला गाजियाबाद निवासी ममता रानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उसने कुछ समय पहले दूसरे समुदाय के दिल्ली निवासी इरशाद से प्रेम प्रसंग के बाद शादी रचा ली थी। जिससे उसने 3 बच्चे ईशू, मुस्कान और ऋषि को जन्म दिया था ।जिसके बाद उसका पति मानसिक और शारीरिक यातनाएं देने लगा। जिनको सहन करने के बाद एक दिन मौका पाकर पति चोरी से इसे छोड़ कर तीनों बच्चों को अपने साथ ले जाकर कस्बा के पिपरिया धनी मे रिश्तेदारों के घर छुपा दिया था। बच्चों की तलाश में दर-दर भटकते हुए मोहम्मदी कोतवाली में मंगलवार को पहुंचकर आपबीती बताते हुए बच्चों की बरामदगी को लेकर पुलिस को तहरीर दी। निरीक्षक अंबर सिंह एस आई स्वाति सिंह की टीम के साथ पीड़िता को ले जाकर की भनक लगते ही आरोपी भाग निकला। पुलिस ने तीनों बच्चों को महिला को सुपुर्द कर दिया। जिससे उसके खुशी के आंसू छलक आये।
एसडीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, प्रभारियों के साथ की बैठक
मोहम्मदी खीरी। मंगलवार को करीब 11:00 बजे उप जिलाधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने धान क्रय केंद्रों व मंडी समिति का औचक निरीक्षण किया। वही सभी सेंटर प्रभारियों के साथ की बैठक कर उचित दिशा निर्देश दिए। उप जिला अधिकारी ने बताया कि कुल 25 सेंटर क्षेत्र में लगाए गए हैं जिसमें 13 सेंटर धान क्रय केंद्रों के मंडी समिति मोहम्मदी में लगे हुए हैं और छतिया सराय, मोहदीनपुर, हरिहरपुर, कुइयाँ मदारपुर, छेड़ीपुर, बिचपरी गोदाम, रामपुर बनवारी आदि जगह सेंटर लगाए गए हैं जो कि सुचारू रूप से संचालित हैं।
