पंकज कुमार (चीफ एडिटर )
चंदौली: भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह संविधान बचाओ यात्रा आरक्षण जमीनों वापस करो उत्तर प्रदेश जिला चंदौली पहुचने से पहले युवा हाईवे पर बेसब्री से इंतजार कर कर रहा था जैसे ही चंदौली जिले में पहुंचे कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही रोड शो जिले से होता हुआ जब कार्यक्रम स्थल पहुंचे । लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़े अल्पसंख्यक वर्गों के लोगो ने यह भी कहा कि आप हमारे अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हो इस आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे और मनजीत सिंह के साथ रहने का वादा किया आपको बता दें कि यह आन्दोलन दिन प्रतिदिन बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है देश का दलित मुस्लिम पिछड़ा इस आंदोलन को खूब पसंद कर रहा हूं बढ़ चढ़कर हिस्सा भी ले रहा है। इस अंदोलन से प्रदेश की सरकार भी सतर्क हो गई हैं जिस जिले में आंदोलन जा रहा है अधिकारियों के पसीने छूट रहे । ऐसा भी देखने को देखा जा रहा है कि अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा अल्पसंख्यक आदिवासी युवा इस आंदोलन को बहुत ज्यादा पसंद कर रहा है और बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा आने वाले समय में यह आंदोलन सरकार का सिरदर्द बन सकता है।
वाराणसी में संविधान बचाओ यात्रा आरक्षण जमीन वापस करो आंदोलन में उमड़ा जनसैलाब
वाराणसी :भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल संविधान बचाओ यात्रा आरक्षण जमीन वापस करो आंदोलन को लेकर वाराणसी में पहुंचे जैसे ही कॉलेज यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी को पता चला कि मेरे क्रांतिकारी भाई आरक्षण बचाओ आंदोलन चला रहा है तो विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी की छुट्टी लेकर आंदोलन खूब बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और यह भी आश्वासन दिया कि इस आंदोलन को देश के कोने-कोने में पहुंचाने का काम करेंगे यह आंदोलन देश में बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है मनजीत सिंह नौटियाल ने कहा यह लड़ाई अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़े अल्पसंख्यक आदिवासी लोगों की है इस लड़ाई को मरते दम तक लडूंगा जो आरक्षण हमे बाबा साहब डॉ अंबेडकर व छत्रपति शाहूजी महाराज ने दिया था उसको वापस करा कर ही दम लूंगा आंदोलन से होते हुए फिर उन्होंने सभा को संबोधित किया और अपने समर्थकों के साथ शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर जन्म स्थान पहुंचे संतो महापुरुषों का आशीर्वाद लिया।

अंबेडकर नगर| आज भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल उत्तर प्रदेश जिला अंबेडकर नगर में व्यक्ति को फांसी पर लटका कर मार दिया गया आंदोलन से होते हुए पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।अभी तक तीन आरोपी फरार हैं sc-st मुआवजा नहीं मिला शासन प्रशासन को 25 तारीख तक का समय दिया है 26 को अंबेडकरनगर बंद होगा। मेरे पहुंचने की सूचना पर जिस तरह गांव को छावनी बनाया गया यदि मेरे परिवार को सुरक्षा देते तो यह घटना नहीं होती।

प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए जे पी इंटर कालेज के डॉ हरिनाथ उपाध्याय
मोहम्मदी खीरी। जे पी इंटर कालेज के उप प्रधानाचार्य डॉक्टर हरिनाथ उपाध्याय को उत्तर प्रदेश शिक्षक कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके पहले डॉक्टर उपाध्याय प्रदेश महासचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। इनकी लगन मेहनत और कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा को देखकर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने उत्तर प्रदेश शिक्षक कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया । डॉक्टर हरिनाथ उपाध्याय को उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर क्षेत्र की जनता में काफी उत्साह है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसको पहले की तरह से ही निभाने का पूरा प्रयास करूंगा। नई जिम्मेदारी देने हेतु प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी तथा प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे को शिक्षक कांग्रेस के चेयरमैन अजय कुमार सिंह को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है जो उन्होंने हमारे ऊपर इतना विश्वास किया । जे पी इंटर कॉलेज के ही शिक्षक महेंद्र कुमार सिंह को शिक्षक कांग्रेस का प्रदेश सचिव भी नियुक्त किया गया है। इसके लिए भी डॉक्टर उपाध्याय ने अपने नेतृत्व को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया महेंद्र कुमार जी के सहयोग से पार्टी को मजबूती मिलेगी ऐसा उन्होंने विश्वास किया है ।

