पंकज कुमार चीफ एडिटर
मितौली खीरी। तहसील मितौली सभागार में उपजिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें तहसीलदार मितौली अमिता यादव सहित समस्त तहसील स्तर के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की फरियाद सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 13 शिकायती प्रार्थना पत्र हुए जिसमे राजस्व विभाग के 8 विकास विभाग के दो आपूर्ति विभाग के एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर राजस्व विभाग की 02 समस्याओं का समाधान किया गया। शेष प्रार्थना पत्रो को उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप कर एक सप्ताह के अंदर समाधान करने के लिए निर्देशित किया। उप जिलाधिकारी नें कहा शासन की मंशा के अनुरूप आपसी सहमत के आधार पर संबंधित अधिकारी समस्याओं का समाधान कर समाधान की एक प्रति मेंरे कार्यालय में उपलब्ध कराएं। इस दौरान तहसील स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
