गोला खीरी |माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजनाओं को गोला ब्लॉक के भ्रष्ट अधिकारी लगा रहे पलीताआपको बताते चलें विकासखंड गोला कुंभी की ग्राम पंचायत मोहम्मदाबाद में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को गोला ब्लॉक के अधिकारीगण लगा रहे चूना ग्रामीणों द्वारा b d o गोला और एडीओ पंचायत से लगाकर सभी अधिकारियों को 3 दिन पहले ग्रामीणों ने अवगत कराया था की मोहम्मदाबाद में सिरदार के मकान से देशराज के मकान तक हो रहा मानक विहीन इंटरलॉकिंग का कार्य ठेकेदार अजय सिंह और अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है पेवर पीला ईट और रेत का प्रयोग वही दूसरी तरफ ग्राम पंचायत मोहम्मदाबाद की ग्राम तकिया में ग्राम निधि से रामस्वरूप के मकान से स्वामी दयाल के मकान तक भी पीली मिट्टी और भट्टे का मलबा डालकर हो रहा है इंटरलॉकिंग का मानक विहीन कार्य वीडियो साहब और एडीओ पंचायत की कार्यशैली से पता लगता है 3 दिन पूर्व दी गई सूचना और खबर प्रकाशित होना उनके लिए कोई मायने नहीं रखता सरकार की मंशा है कि प्रत्येक गांव मैं सभी रास्ता और गली पक्की और मजबूत बने जोकि मानक में है लेकिन गोला ब्लॉक के अधिकारीगण पैसे के लालच में सरकार और ग्रामीणों को बेवकूफ बना रहे हैं कागजों पर कार्य पूर्ण है जमीनी हकीकत कुछ और है सरकार लाखों करोड़ों रुपए का बजट जारी करती है जो कि जनता के कार्य में सीधे लगे लेकिन अधिकारियों की मेहरबानी से सब बंदरबांट होता है
b d o दाबाद की ग्राम तकिया में ग्राम निधि गोला कुंभी प्रदीप चौधरी से फोन पर जानकारी लेनी चाँही तो उनका फोन नहीं लगा और जब एडीओ पंचायत से जानकारी मांगी तो उन्होंने यह कह कर टाल दिया कि मैं अभी बिजी हूं क्षेत्र में सत्यापन कर रहा हूं मैं आपको जानकारी नहीं दे सकता
