मितौली खीरी | विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढाखा मैं संविधान दिवस के उपलक्ष में पांच दिवसीय जन जागृत एवं बुध चर्चा ज्ञान का आयोजन किया गया
जिसमें ग्राम प्रधान धनपाल सिंह कुशवाहा ने भगवान बुद्ध और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उनको कमेटी के लोगों ने आनंद राज व ग्राम प्रधान नें आनंद राज को माला पहनाकर स्वागत किया
इस कार्यक्रम में बहुजन कथावाचक आनंद राज जिला हरदोई के द्वारा 26 नवंबर 2022 से 30 नवंबर 2022 तक कार्यक्रम चलेगा
संविधान दिवस इस लिए मनाया जाता है क्योंकि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इससे पहले इसे राष्ट्रिय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था।संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया।26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है। 26 नवंबर का दिन संविधान के महत्व का प्रसार करने और डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं का प्रसार करने के लिए चुना गया था। संविधान का निर्माण करने के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कई मुसीबतों का सामना कर दिन रात एक करके संविधान तैयार किया और उन्होंने अपने संविधान में किसी का भेदभाव पक्षपात नहीं किया जो कमजोर थे तो उनके लिए वह हिसाब से उन्होंने दर्जा दिलाया आज इसीलिए अंबेडकर के संविधान की बदौलत आज सभी लोगों को हक प्राप्त हुआ है चाहे महिला हो चाहे पुरुष सभी को बराबर का अधिकार दिलाया था
इसीलिए आज इस कार्यक्रम के माध्यम से महापुरुषों पर आधारित झांकी दिखाई जाती हैं जिससे समाज जागे उनके विचारों पर चलकर महान बने
इस अवसर पर अध्यक्ष सुजीत कुमार पासी, उपाध्यक्ष डॉ रवि प्रकाश पासी, व्यवस्थापक अनमोल कुशवाहा सचिव मूलचंद गौतम, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार गौतम, सहित सम्मानित नागरिक एवं महिलाएं मौजूद रहीं
