मैगलगंज खीरी|कृषक अंत्योदय फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा तहसील मितौली के ग्राम अमरोलिया मे इफको लखीमपुर के सौजन्य से धान की फसल में नैनो यूरिया के प्रदर्शन फसल परिपक्वता पर किसान दिवस का आयोजन किया गया।
किसान गोष्ठी में मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा के साथ साथ जनपद लखीमपुर इफको के वरिष्ठ प्रबंधक सुभाष चंद्र मिश्रा, इफको के क्षेत्रीय अधिकारी श्री गुंजन,श्री दिनेश कुमार, अनुज गुप्ता मौजूद रहे इफको की टीम द्वारा एक कोने में यूरिया के महत्व को बताया गया। उपनिदेशक कैसे महोदय द्वारा एफपीओ गठन के उद्देश्य और उसके लाभों पर प्रकाश डाला गया एवं कृषि विभाग द्वारा एपीओ को प्राप्त सुविधाओं के विषय में बताया गया साथ ही साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया।
मुख्य अतिथि महोदय का एपीओ की तरफ से डायरेक्टर गुरु चरण सिंह ,डायरेक्टर धीरज मिश्रा, डायरेक्टर निंदर पाल ,डायरेक्टर कल्पना मिश्रा, इफको के जिला प्रबंधक सुभाष चंद्र मिश्रा श्री गुंजन द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया इस मौके पर गांव के कृषक श्री रामसुख, राम सिंह ,राजेश सिंह, इश्तियाक अहमद ,श्री राम, सीताराम ,राम गोपाल ,और ग्राम प्रधान श्री रजनीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
