अयोध्या।राम मंदिर भवन निर्माण समिति की पहले दिन की बैठक हुई संपन्न। बैठक में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी भी रहे उपस्थिति।श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संबंध में बैठक के पहले किया गया निरीक्षण।भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में हुई बैठक। मंदिर निर्माण की प्रगति और आ रही चुनौतियों को लेकर बैठक में हुआ मंथन।तय समय से पूरा होगा मंदिर निर्माण का कार्य।बारिश के वजह से बाधित कार्य को भी अतिरिक्त समय में किया जाएगा पूरा। पत्थरों के पहुंचाने का कार्य लगभग हो चुका है पूर्ण।मंदिर के प्रथम तल का निर्माण कार्य चल रहा है युद्ध स्तर पर।
