मितौली खीरी |थाना मितौली क्षेत्र के पिपरझला चौकी के गांव दरी मैं अज्ञात कारणों के चलते प्रेमी युगल ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है जानकारी के अनुसार दरी निवासी सत्य प्रकाश पुत्र राम भजन उम्र 17 वर्ष तथा राधा पुत्री रामप्रसाद के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था गत रात्रि राधा ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वही उसका प्रेमी सत्य प्रकाश गांव के समीप एक पेड़ से रस्सी बांधकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी जब सुबह लोग अपने खेतों में जाने लगे तब सत्य प्रकाश का शव गांव के पश्चिम कदम के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया तो वही राधा का भी शव घर में ही बकैने के पेड़ में दुपट्टे से बांधकर लटकता हुआ पाया गया मितौली पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मितौली सुनीत कुमार अपने पुलिस बल के साथ पहुंचकर दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया हैं
तो ही थाना प्रभारी ने बताया कि इस विषय में जांच की जा रही है
