भोगनीपुर कोतवाली परिसर में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में मोहर्रम के चलते संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक में मोहर्रम , रक्षाबंधन , तथा स्वतंत्रता दिवस त्यौहार शांतिपूर्वक तथा सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई वही शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने की बात कही गई शुक्रवार को भोगनीपुर कोतवाली में मोहर्रम के त्यौहार के चलते क्षेत्रीय नागरिकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर “तनु उपाध्याय” ने कि वही बैठक में नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय ने कहा कि सभी नागरिक मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं अफवाहें तथा भ्रामक संदेश भेजने से परहेज करें अगर कोई व्यक्ति क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी वही इस अवसर पर लोगों ने मोहर्रम के उपलक्ष में उठने वाले ताजिया से संबंधित अपनी समस्याओं को रखा जिनका निस्तारण का आश्वासन क्षेत्राधिकारी द्वारा दिया गया बैठक को नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने भी संबोधित किया इस मौके पर कोतवाल राजेश कुमार सिंह निरीक्षक रणजीत सिंह ,धर्मेंद्र कुमार मिश्रा उपनिरीक्षक चरण सिंह, राकेश बहादुर सिंह, जे.ई रामस्वरूप, गोविंद सिंह यादव ,आसिम एडवोकेट ,हाफिज इमरान अली अजमेरी, सैयद वकार अली रिजवी ,मोहम्मद रउफ ,गुफरान खान जमील अहमद, किन्नर शालू फातिमा,अजीज फातिमा ,मोहम्मद नफीस आदि लोग मौजूद रहे।
*Bharat 18 News*
*कानपुर देहात पुखरायां*
