धौरहरा खीरी |पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन खीरी के निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 23.07.2022 को थाना धौरहरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 459/2022 धारा 153ए/295ए भादवि0 व 67 आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त हेमराज गौतम पुत्र केशन निवासी ग्राम चकलाखीपुर थाना धौरहरा जनपद खीरी को चखलाखीपुर के पास बहराईच लखीमपुर हाइवे रोड से गिरफ्तार किया गया। ज्ञातव्य है कि अभियुक्त हेमराज गौतम द्वारा अपने फेसबुक एकाउन्ट से कांवड यात्रियों पर अभद्र टिप्पणी व मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का अश्लील फोटो बनाकर भड़काऊ पोस्ट वायरल की गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय भेजा जा रहा है।
