मितौली खीरी | विधानसभा कस्ता में कांवर भरने जा रहे जत्थे को विधायक कस्ता ने कांवरियों को अंग वस्त्र प्रदान किये।
विधायक सौरभ सिंह ने कांवर भरने जा रहे यात्रियों को प्रदान किए अंग वस्त्र सावन माह के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ के भक्तों का जत्था ग्राम पंचायत दतेली कला से बाबा जंगली नाथ प्राचीन शिव मंदिर से फर्रुखाबाद पांचाल घाट गंगा नदी के लिए रवाना हुआ कांवर भरने जा रहे सैकड़ों की संख्या में कांवरियों को विधानसभा कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने बरम बाबा के स्थान पर सभी कांवरियों को अंग वस्त्र प्रदान किए कांवरियों को यात्रा की शुभकामनाएं दी।
ग्राम प्रधान ने कांवरियों को भेंट किए अंग वस्त्र
ग्राम प्रधान पदम प्रकाश मिश्र ने कावड़ यात्रा करने वाले शिव भक्तों को भगवा अंगोछा व दक्षिणा दे कर के यात्रा के लिए प्रस्थान करवा के शुभकामनाएं दी।
जल भरने जाने वाले कांवरिया यात्री
दतेली कला मे शिव मंदिर जंगली नाथ से कांवर यात्रा आरंभ कर फर्रुखाबाद पांचाल घाट पवन मां गंगा काजल भरने के लिए जाने वाले कांवरियों में श्यामू मिश्रा अंकित मेवालाल रजनीश प्रेम पीयूष दीक्षित शिव सेवक मिश्रा सचिन वर्मा अनूप कनौजिया रिंकू कनौजिया नारायण दीक्षित निर्मल सहित सैकड़ों कांवड़ यात्री भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए फर्रुखाबाद से जलाने के लिए रवाना हुये।
कांवरियों को पांचाल घाट के लिए भेजने आए लोग
शुक्रवार को दिन के करीब 2:00 बजे के आसपास दतेली कला सराय नदी तट स्थित प्राचीन शिव मंदिर से जाने वाले सैकड़ों की संख्या में कांवरियों को भेजने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे जिसमें कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव वर्मा भूत अध्यक्ष अनुराग दीक्षित, पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश मिश्रा शैलेंद्र दीक्षित धर्म जागरण रक्षा प्रमुख अवध प्रांत प्रेम किशोर अवस्थी अनूप कुमार राजेंद्र कुमार दीक्षित सुभाष मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
