मितौली खीरी | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में कोविड-19 टीकाकरण की बूस्टर डोज बूथ का शुभारंभ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्रीमती रेखा अरुण वर्मा द्वारा किया गया इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता अधीक्षक डॉ देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा टीकाकरण के बारे में अवगत कराया की वर्तमान समय में शासन द्वारा बूस्टर डोज पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है तो था छुट्टी हुई सेकंड डोज शिविर लगाकर लगवाई जा रही हैं सांसद रेखा अरुण वर्मा द्वारा जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को फल वितरण किया गया तथा शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जिसमें ब्लाक मितौली द्वारा अच्छे कार्य की सराहना भी की तथा आयुष्मान गोल्डन कार्ड की समीक्षा करते हुए सभी लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने हेतु निर्देशित किया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में दी जा रही सेवाओं से संतुष्ट रही इस अवसर परडॉक्टर प्रियंका पाण्डेय डॉक्टर पुरुषोत्तम वर्मा ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद तैय्यब सिद्दीकी बी सी पी एम रोहित पाल बेम अमित सक्सेना एल टी शिवेंद्र सिंह रिशा शुक्ला सानिया नाज़ प्रियंका यादव श्याम श्रीवास्तव अभिषेक मिश्रा आदि कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
