मितौली (लखीमपुर खीरी)भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य जुगल किशोर को एक बार फिर उच्च सदन (राज्यसभा) भेजने की मांग जोर पकड़ने लगी है। मितौली क्षेत्र के स्थानीय निवासियों एवं समर्थकों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से अपील की है कि जुगल किशोर की सक्रियता को देखते हुए उन्हें पुनः राज्यसभा सदस्य के रूप में नामांकित करने पर विचार किया जाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जुगल किशोर लंबे समय से क्षेत्र की जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहे हैं। विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, धार्मिक आयोजनों तथा जनसमस्याओं के समाधान में वे हमेशा आम जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं।
समर्थकों के अनुसार, जुगल किशोर ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों के सुख-दुख में सहभागिता निभाई है और आवश्यकता पड़ने पर तत्परता से सहयोग किया है। उनकी इसी सहज उपलब्धता और धरातलीय जुड़ाव के कारण क्षेत्र में उनकी जनसेवा की चर्चा बनी रहती है।
क्षेत्रवासियों व समर्थकों ने भाजपा के केंद्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व से मांग की है कि जनभावनाओं और पूर्व सांसद के लंबे सांगठनिक अनुभव का सम्मान करते हुए उन्हें पुनः राज्यसभा भेजने का अवसर प्रदान किया जाए।

