मितौली खीरी। थाना क्षेत्र के गांव धनीपुर निवासी राजीव उर्फ अंगद पुत्र मदनलाल के घर में गत दिवस अचानक पूजा करते समय अगरबत्ती की चिंगारी से लगी आग से घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। ज्ञात हो कि सुबह करीब 8:00 बजे जब अंगद अपने घर में परिवार के साथ चाय नाश्ता कर रहा था तभी कमरे से विस्फोट की आवाज आई, अंगद ने आनन-फानन में जाकर कमरे में देखा गृह स्वामी का सामान धू-धू कर जल रहा था, घर में रखे सामान के बक्से के दगने की आवाज आई तभी तत्काल प्रभाव से कमरे में जाकर गृहस्वामी ने जब देखा तब तक घर के रजाई कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो चुका था ,ग्रह स्वामी ने जब यह करिश्मा देखा तो वह देखते ही बेहोश हो गया आनन फानन में गृह स्वामी एवं गांव वाले ने आग बुझाने का प्रयास किया किंतु उसमें लगभग डेढ़ लाख रुपए नगद तथा घर का सामान जलकर नष्ट हो चुका था गृह स्वामी द्वारा आगजनी की सूचना स्थानीय थाने में भी दी गई है उप जिलाधिकारी मितौली के निर्देश के तहत स्थानीय लेखपाल द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
