मितौली खीरी। विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत खमरिया गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्ची कोठरी की छप्परयुक्त दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में कोठरी को काफी नुकसान हुआ है।
बताया जाता है कि गांव निवासी प्रेम कुमार के घर में कच्ची कोठरी बनी हुई थी, जिसकी दीवार बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। शनिवार सुबह अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार गिरने की आवाज सुनकर घर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि जिस समय दीवार गिरी, उस दौरान घर के सदस्य उसके आसपास मौजूद नहीं थे। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया और परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। दीवार गिरने से कोठरी में रखा सामान भी प्रभावित होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के नुकसान का जायजा लेकर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

