मितौली खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) एवं विधानसभा 143-कस्ता के वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कुमार भार्गव “पप्पू प्रधान” ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे अनूप गुप्ता को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि तथा निरंतर यश एवं जनसेवा के लिए शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अनूप गुप्ता का संगठन एवं समाज के प्रति समर्पण सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर अवधेश कुमार भार्गव “पप्पू प्रधान” ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

