मितौली खीरी ।जिला अधिकारी लखीमपुर के आदेशानुसार उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय व खंड विकास अधिकारी चंदन पांडे की पहल पर विकासखंड मितौली व बेहजम गौ आश्रय हेतु गौ सेवकों ने 141 कुंटल भूसा दान किया है। भाजपा की धौरहरा सांसद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , उत्तरांचल की प्रभारी रेखा अरुण वर्मा ने समस्त ट्रैक्टर तालियों को हरी झंडी दिखाकर गौशाला में गायों को खिलाने हेतु भेजा गया धौरहरा सांसद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा यह एक बहुत अच्छी पहल है मैं समस्त भूसा दानदाताओं को धन्यवाद देती हूं जिसमें सर्वप्रथम खंड विकास अधिकारी मितौली ने को 10 कुंटल 40 किलो व 10 कुंटल 90 किलो व ग्राम प्रधान अजमेर अजमेर अली ने 12,75, प्रधान बिछिया नगरा जितेंद्र सिंह 10,20 कन्तल, प्रधान मुरई ताजपुर श्रीमती पूनम 13,25 कुन्तल, श्री राम सिंह कुशवाहा प्रधान ओसरी 12,50 कुन्तल, प्रधान आशिक नगर श्रीमती छोटकन्नी 9,60 कुन्तल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मितौली सर्वेश सिंह बल्लीपुर 10 कुंटल ,ग्राम प्रधान मोहम्मदपुर नगरा श्रीमती नीना गुप्ता 10,30 कुन्तल ,लालाराम प्रधान फत्तेपुर लालाराम 10 कुंटल ,सचिव दिलीप गुप्ता 10 कुंटल, सचिव श्रीमती शिवांगी श्रीवास्तव 10 कुंटल, सचिव रमेश चंद 10:30 कुन्तल भूसा दान स्वरूप दिया है। इस अवसर पर समस्त ट्रैक्टर चालक, भाजपा कार्यकर्ता, सम्मानित नागरिक, गौपालक मौजूद रहे।
