oplus_16
मितौली खीरी।तहसील सभागार, मितौली में सेंटर बार एसोसिएशन तहसील मितौली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह, जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह, महामंत्री मथुरा प्रसाद अवस्थी, उपजिलाधिकारी मितौली संतदास पवार, तहसीलदार मितौली दिनेश कुमार, निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद अब्बास जैदी (एडवोकेट) तथा भाजपा जिला महामंत्री अनुराग मिश्र उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत-अभिनंदन के साथ हुआ। अपने संबोधन में अतिथियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर फरियादियों को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय दिलाने का आह्वान किया तथा बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य बनाए रखते हुए कार्य करने पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन सरोज अवस्थी एडवोकेट ने किया।
शपथ लेने वाले नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष बलराम सिंह पाल एडवोकेट, महामंत्री पुनेश राज एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवम अवस्थी एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कांत मिश्र एडवोकेट, संयुक्त मंत्री रिकू पाल एडवोकेट एवं श्याम जी शुक्ला एडवोकेट, ऑडिटर महेश कुमार एडवोकेट, गवर्निंग काउंसिल (वरिष्ठ) संतोष राज एडवोकेट तथा गवर्निंग काउंसिल सदस्य विवेक कुमार एडवोकेट शामिल रहे।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद अब्बास जैदी एडवोकेट, राजेंद्र सिंह तोमर, सतीश कुमार मिश्र, राजीव कुमार मिश्रा, रामऔतार मिश्र सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

