लखीमपुर खीरी, 20 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद में जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भीरा पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी गोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भीरा नहर पटरी के पास स्थित मजार के निकट छापेमारी कर जुआ खेल रहे दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राशिद पुत्र फिरोज (23 वर्ष) तथा रियाजत पुत्र आशिक अली (19 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 04, कस्बा एवं थाना भीरा, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते एवं 830 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना भीरा पर मु0अ0सं0 288/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक साहबलाल, कांस्टेबल शगुन चौधरी, कांस्टेबल धीरेन्द्रपाल सिंह, कांस्टेबल सत्यम शर्मा, महिला आरक्षी रविन गंगवार तथा महिला आरक्षी आलोक शर्मा शामिल रहे।

