लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर वर्ष 2025 बैच के आरक्षी प्रतीक यादव को उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (UPSI) भर्ती 2025–26 में चयनित होने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने प्रतीक यादव को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन से हासिल की गई यह सफलता थाना परिवार के साथ-साथ अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
समारोह में उपस्थित समस्त थाना स्टाफ ने आरक्षी प्रतीक यादव को बधाई देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण पुलिस सेवा जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

