मितौली खीरी क्षेत्र के ग्राम रानी बेहड़ में सात दिवसीय पंचम श्री विष्णु महायज्ञ एवं मानस संत सम्मेलन का आयोजन का शुभारंभ हो रहा है। प्रथम दिवस कलश यात्रा बड़े धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ जयघोष करते हुए खुटेहना, ओदारा, मैनहन, मितौली होते हुए पौराणिक बाबा कष्ट हरण धाम पहुंची वैदिक मण्डल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा पवित्र कठिना नदी में महिलाओ व पुरुषों ने कलश में पवित्र जल भरकर सर पर रखकर मंगल गीत गाते हुए पुनः वापसी की पवित्र जल को छिड़ककर यज्ञ मंडप को पवित्र किया गया। प्रतिदिन प्रवचन दिन में 1:00 बजे से 5:00 बजे तक रात्रि में 8:00 से 12:00 तक मानस मर्मज्ञ सोनू चंचल तूफानी मानस मर्मज्ञ राम जी शास्त्री मानस मर्मज्ञ नीरू बघेल द्वारा रामचरितमानस मानस के माध्यम से कथा का बखान किया जाएगा इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र पाल उर्फ गुड्डू समाजसेवी सुरेश पाल कैलाश अवस्थी, लालू पाल, राम सनेही पाल, राम लखन पाल सहित काफी संख्या में माताएं बहने भक्तगण मौजूद रहे।
