मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। 144 विधानसभा मोहम्मदी के ग्राम दिलावलपुर में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर कमेटी एवं बूथ कमेटियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा मिशन 2027 को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं लखनऊ मंडल के कोऑर्डिनेटर नौशाद अली रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन में लखनऊ मंडल प्रभारी जयवीर सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष विपिन गौतम, जिला उपाध्यक्ष पंकज शुक्ला, विधानसभा प्रभारी एडवोकेट प्रमोद राजवंशी, विधानसभा प्रभारी बालकृष्ण अंबेडकर, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश पाल, विधानसभा महासचिव शिवराम गौतम, विधानसभा कोषाध्यक्ष शमसुद्दीन खान, जिला संयोजक (बीवीएफ) रामऔतार, विधानसभा संयोजक (बीवीएफ) देवेश गौतम सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में संघपाल जौहार, यूसुफ खान, लंडन खान, राजीव गौतम, शिव कुमार गौतम, पिंटू भारती, सेक्टर अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आजाद, अखिलेश जौहर, अनूप मास्टर, मुंशीलाल, अमर कुमार गौतम, रामपाल गौतम, श्रीकृष्ण गौतम, रामऔतार, मूलचंद गौतम, मुन्नालाल गौतम सहित बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने तथा आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान पार्टी के “अबकी बार बसपा सरकार – मिशन 2027” के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा जताया।

