oplus_140509184
मितौली खीरी)।विकासखंड मितौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत खमरिया स्थित ऐतिहासिक ऊँची पलिया माफी कर्बला पर मोहर्रम के पवित्र अवसर पर एक दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान समूचे क्षेत्र से आए हजारों अकीदतमंदों ने कर्बला पहुंचकर पूरी अकीदत और गमगीन माहौल के बीच ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया। ‘या हुसैन, या हुसैन’ की सदाओं के बीच माहौल पूरी तरह से शहादत के गम में डूबा नजर आया। उपस्थित लोगों ने इस्लाम के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके सहयोगियों की कर्बला के मैदान में हुई ऐतिहासिक शहादत को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मेले में उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम*
मोहर्रम के इस विशेष अवसर पर आयोजित मेले में खमरिया सहित आसपास के दर्जनों गांवों से भारी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चों की भीड़ उमड़ी। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें और बच्चों के मनोरंजन के साधन भी आकर्षण का केंद्र रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और प्रबुद्ध नागरिकों की टीमें पूरे समय मुस्तैद रहीं, जिसके चलते पूरा कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। क्षेत्र के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बने इस आयोजन में समाज के हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रशेखर प्रधान)निसार अहमद,अख्तर अली,राहुफ अली,जाहीर अली,मोहन यादव,अफरोज अली,आशीष वर्मा,पंकज चौहान,शमीम अहमद कमल,पंकज गौतम,वकील अहमद सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे का सहयोग कर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की और कार्यक्रम को सफल बनाया।

