लखीमपुर खीरी| निर्देशों के क्रम में जनपद खीरी में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने, आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16.06.2022 को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ शहर लखीमपुर के विभिन्न मार्गों, व्यस्तम चौराहों, मिश्रित आबादी वाले स्थानों आदि पर पैदल रूट मार्च किया। भीड़भाड़ वाले स्थानों में भ्रमण करते हुए वहाँ पर मौजूद स्थानीय लोगों, दुकानदारों आदि से मुलाकात कर वार्ता की गयी तथा आमजनमानस से संवाद स्थापित कर आपस में प्रेम, सौहार्द बनाए रखने हेतु व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की गयी। इस दौरान पुलिस लाइन से जीआईसी, सदर चौराहा, मेन रोड, विलोबी हाल, हिदायत नगर, नौरंगाबाद चौराहा, डीसी रोड, लोहिया चौराहा सहित पूरे शहर में पैदल रूट मार्च किया गया।
इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक खीरी सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी द्वारा भी पर्याप्त पुलिस बल ले साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया तथा संवेदनशील वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग भी की गई।
