तौहीद खान (स्टेट ब्यूरो)
निघासन-खीरी। बमनपुर स्वर्गीय शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा एवं स्नेहलता वर्मा स्मारक नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में दुबहा इलेवन ने सलीमाबाद को 118 रनों से हराकर ट्राफी जीत ली। वीरेंद्र को मैन ऑफ द मैच तथा सुफियान को मैन आफ द सीरीज का इनाम आयोजक डाक्टर धीरेंद्र वर्मा द्वारा दिया गया।
रामाधीन इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर खेले जा रहे स्वर्गीय शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा एवं स्वर्गीय स्नेहलता वर्मा मेमोरियल नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सलीमाबाद तथा दुबहा इलेवन के बीच खेला गया। सलीमाबाद ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दुबहा की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें वीरेंद्र ने तीस गेंदों में दस छक्के तथा चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलीमाबाद की पूरी टीम दसवें ओवर मात्र 85 रन पर ही ढेर हो गई।
