मितौली, लखीमपुर खीरी। कस्बा मितौली स्थित जिला पंचायत लखीमपुर द्वारा निर्मित अमृत सरोवर परिसर में बनी कैंटीन का शुभारंभ मंगलवार को विधिवत फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति रही।
कैंटीन का शुभारंभ जिला पंचायत प्रतिनिधि बृजेश सिंह, अवधेश कुमार उर्फ पप्पू, कोतवाली प्रभारी महेश पाठक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. देवेंद्र सिंह, अमित गुप्त एवं जितेंद्र सिंह बग्गा सहित क्षेत्र एवं ग्राम के सम्मानित नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि अमृत सरोवर परिसर में कैंटीन शुरू होने से स्थानीय लोगों, आगंतुकों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही यह क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जिला पंचायत का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और सभी ने कैंटीन संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

